logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: परसवाड़ी में हो रहीं थी गांजा की खेती, पुलिस ने किया पर्दाफाश; 27.25 लाख रूपयों के गांजे के साथ एक गिरफ्तार


गडचिरोली: जिले के धानोरा तहसील के ग्राम परसवाड़ी में अवैध रूप से गांजा की खेती शुरू होने की जानकारी मिलते ही गड़चिरोली के स्थानीय अपराध शाखा ने छापामार कार्रवाई करते हुए इस खेती का पर्दाफाश किया। वहीं इस कार्रवाई में 27 लाख 25 हजार रूपयों का गांजा जब्त करते हुए खेत मालिक परसवाड़ी निवासी मोरेश्वर हिरामण उसेंडी (58) को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार, 6 मई को एलसीबी द्वारा की गयी इस कार्रवाई से गांजा की खेती करने वालों में खलबली मच गयी है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परसवाड़ी गांव में कुछ दिनों से गांजा की खेती शुरू होने की जानकारी एलसीबी की टीम को मिली। इस गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने सोमवार, 4 मई से छापामार कार्रवाई की योजना की। इस बीच बुधवार को पुलिस जवानों द्वारा घटनास्थल पर छापामार कार्रवाई करने पर खेत में गांजा के पौधे पाये गये।

पुलिस द्वारा सारा गांजा जब्त कर लिया गया। जब्त किया गया गांजा 54.5 किग्रॅ होने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस ने गांजा जब्त करते हुए मोरेश्वर उसेंडी के खिलाफ धारा 8 (क), 20 (ब), 20 (क) के तहत अपराध दर्ज किया है।