logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

दोस्ती का नाजायज़ फ़ायदा उठाने के चक्कर में 19 वर्षीय युवक पहुंचा हवालात


नागपुर - एक ही स्कूल में साथ पढ़ने के कारण हुई जान-पहचान और दोस्ती के बाद एक युवक ने 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कुछ फोटो निकालें। इन फोटो को उसके परिजनों को दिखाने की धमकी देकर युवक,छात्रा से नजदीकी बनाने की कोशिश करता रहा था। पिछले कुछ समय से आरोपी पीड़ित छात्रा का पीछा कर उसे तंग कर रहा था। जिसकी शिकायत पीड़ित छात्रा ने पुलिस से की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद छेड़खानी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है.
  पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित छात्रा 17 वर्ष की है और 12वीं कक्षा में पढ़ती है आरोपी 19 वर्षीय कर्ण मिलिंद पडोले  है जोकि बी कॉम फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा है। कुछ समय पहले तक ये दोनों एक ही स्कूल में पढ़ाई करते थे। उसी दौरान उनकी आपस में जान-पहचान हुई और आपस में दोस्ती भी हुई। आरोपी ने इस छात्रा के साथ कुछ समय पहले अपने मोबाइल फोन में कुछ फोटो निकाले थे.इन्ही फोटो के आधार पर आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा था. उसने धमकी दी अगर पीड़िता उससे नजदीकियां नहीं बढ़ायेगी तो वह इन फोटो को उसके परिजनों को भेज देगा। दर्ज शिकायत के मुताबिक आरोपी ने पीड़ित छात्रा का हाँथ पकड़ कर उसे जबरदस्ती अपने साथ गाड़ी पर चलने के लिए मजबूर किया और अश्लील हरकतें भी की। इस घटना के बाद पीड़ित छात्रा ने परिजनों को इसकी जानकारी दी.पीड़िता के परिजनों ने शहर के पांचपावली पुलिस थाने में जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी युवक पर छेड़खानी और पोस्को की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज गिरफ्तार किया है.