logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: गणेशपेठ में कुएं से मिला बिना सिर और हाथ का कंकाल, इलाके में दहशत


नागपुर: नागपुर के गणेशपेठ इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक पुराने कुएं से अधूरा कंकाल बरामद हुआ। इस कंकाल का एक हाथ और सिर गायब है, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

गणेशपेठ थाना क्षेत्र के आग्याराम देवी मंदिर के पास स्थित एक खाली पड़ी जमीन पर यह कुआं मौजूद है। यह ज़मीन देवेश प्रकाश सूचक की है। परिवार ने जगह की सफाई करवाने का काम शुरू किया था। जैसे ही कुएं की सफाई की गई। अचानक बदबू फैलने लगी।

सूचना मिलते ही गणेशपेठ पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की मदद से कुएं से कंकाल बाहर निकाला गया। जांच में पता चला कि कंकाल का सिर और एक हाथ मौजूद नहीं है। फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस का अनुमान है कि यह घटना करीब 27 से 28 दिन पहले की हो सकती है। फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर पुलिस हर एंगल से जांच में जुट गई है।