logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

रेलयात्रा के दौरान युवती से छेड़छाड़, 24 घंटे में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार


नागपुर: गोंदिया से नागपुर आ रही विदर्भ एक्सप्रेस में एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। लोहमार्ग पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना 21 सितंबर की शाम की है। पीड़ित युवती ट्रेन नंबर 12106 विदर्भ एक्सप्रेस के सामान्य डिब्बे से यात्रा कर रही थी। जब ट्रेन शाम करीब साढ़े चार बजे नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 पर रुकी, तो उतरते समय एक अज्ञात व्यक्ति ने भीड़ का फायदा उठाकर उसके साथ छेड़छाड़ की और तेजी से भाग गया।

पीड़िता ने तुरंत नागपुर रेलवे पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे पुलिस अधीक्षक मंगेश शिंदे ने विशेष जांच दल गठित किया। सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने गोंदिया निवासी जितेंद्र विजय लारोकर  को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में जुटी है।