logo_banner
Breaking
  • ⁕ पुणे के हिंजेवाड़ी शिवाजीनगर मेट्रो की तीन-लेन लाइन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: पातुर के नायब तहसीलदार ने किसान से मांगी 4000 की रिश्वत, एसीबी ने किया गिरफ्तार


अकोला: पातुर तहसील कार्यालय के नायब तहसीलदार को किसान से काम करने के ऐवज में 4,000 रुपए की रिश्वत मांगते हुए पकड़ा गया है। भ्रष्टाचार निरोधक विभाग ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पातुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई से पुरे तहसील में हड़कंप मच गया है।

रिश्वत मांगने वाले नायब तहसीलदार का नाम बलिराम तुलसीराम चव्हाण (53,मोटी उमरी, अकोला) है। आरोपी नायब तहसीलदार ने चव्हाण ने पातुर तहसील कार्यालय में शिकायतकर्ता के खेत की सीमा का चिह्न लगाने और इस संबंध में आदेश जारी करने के लिए 4,000 रुपए की रिश्वत मांगी थी। यह मांग 12 जून 2025 को पंच के समक्ष सत्यापन के दौरान तहसील कार्यालय स्थित अपने कक्ष में की गई थी।

यह बात सामने आई है कि कार्यालय में मौजूद एक अन्य कर्मचारी ने भी शिकायतकर्ता को रिश्वत देने के लिए उकसाया था। हालांकि, ट्रैप कार्रवाई के दौरान आरोपी ने संदिग्ध होने के कारण रिश्वत स्वीकार नहीं की। हालांकि, आरोपी के खिलाफ रिश्वत मांगने का मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई भ्रष्टाचार निरोधक विभाग के उप पुलिस अधीक्षक मिलिंद कुमार बहाकर के मार्गदर्शन में ट्रैप अधिकारी पुलिस निरीक्षक अतुल इंगोले, पुलिस निरीक्षक प्रवीण वेरुलकर और सहकर्मियों दिगंबर जाधव, प्रदीप गावंडे, संदीप टाले, अभय बावस्कर, किशोर पवार, नीलेश शेगोकर, असलम शाह, श्री कृष्ण पलासपागर द्वारा की गई।