logo_banner
Breaking
  • ⁕ 73 लाख किसानों के खातों में 5000 रूपये जमा, CM देवेंद्र फडणवीस बोले- 21 लाख किसानों का कर्जा हुआ माफ़; किसानों के साथ मंत्री मनाएंगे दीपावली ⁕
  • ⁕ सांसद प्रतिभा धनोरकर को श्याम कुमार बर्वे ने मारा थप्पड़! वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, आलाकमान के पास शिकायत दर्ज ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Akola

Akola: खुद को श्रद्धांजलि देते हुए युवक ने लगाया स्टेटस, फिर की आत्महत्या


अकोला: जिले के मुर्तिजापुर तहसील से बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने पहले फ़ोन पर खुद को श्रद्धांजलि देते हुए स्टेटस लगाया, इसके बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं लोगों ने जब यह स्टेटस देखा तब इस बात का खुलासा हुआ। मृतक की पहचान चेतन नंदकिशोर सावरकर (25, शिवण खुर्द) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक अपने परिवार के साथ शिवण खुर्द गांव में रहता था। उसने मोबाइल पर खुद को श्रद्धांजलि देते हुए अपनी तस्वीर लगाई। इसके बाद खेत में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं जब लोगों ने स्टेटस देखा तब घटना सामने आई।

इसके बाद घटना की जानकारी तुरंत मुर्तिजापुर पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक ने आत्महत्या क्योंकि, इसको लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है।