logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: दो कुख्यात दुपहिया चोर गिरफ्तार,1.25 लाख का माल जब्त


अकोला: सिविल लाइन थाना पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले दो कुख्यात चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. सिविल लाइन थाने के पुलिस निरीक्षक प्रदीप सिरस्कर को सूचना मिली थी कि, पुराना शहर के रहने वाले मोहम्मद उमर मोहम्मद रियाज (21) और उसके साथी शेख रिजवान उर्फ गाजी शेख इरफान उर्फ शेख कालू (20) ने शहर के विभिन्न हिस्सों से दोपहिया वाहन चुराए.

इस सूचना के आधार पर उन्होंने दो चोरों को गिरफ्तार किया और उनके पास से दो दोपहिया वाहन और कीमती सामान जब्त किया. दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने 1 लाख 10 हजार रू. मूल्य की एक पल्सर मोटरसाइकिल (नं.एमएच-30 बीएस-6106) और एक मोबाइल फोन इस तरह कुल मिलाकर 1 लाख 25 हजार रुपये मूल्य का माल जब्त किया है.