logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Akola

Akola: ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने 5.5 लाख रुपए का शराब स्टॉक जब्त


अकोला: जिले में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में ‘ऑपरेशन प्रहार’ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत स्थानीय अपराध शाखा ने 1 जुलाई को मुर्तिजापुर शहर में बड़ी मात्रा में शराब का स्टॉक जब्त करने की कार्रवाई की।

स्थानीय अपराध शाखा को मिली गुप्त सूचना के अनुसार पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके की सलाह पर मुर्तिजापुर शहर पुलिस थाने की सीमा में बुब पेट्रोल पंप के पास नाकाबंदी की गई थी। कार्रवाई के दौरान आरोपी योगेश अनिल कनोजे, उम्र 33, निवासी समतानगर को अवैध रूप से शराब का परिवहन करते हुए पाया गया।

जांच के दौरान उसके पास से 15 पेटी देशी शराब और 2 पेटी विदेशी शराब कुल 69,920 रुपए कीमत की और परिवहन के लिए इस्तेमाल की जाने वाली चार पहिया वाहन कीमत 5 लाख रुपए जब्त की गई। आरोपियों के खिलाफ मुर्तिजापुर शहर पुलिस स्टेशन में महाराष्ट्र शराब निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे और पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके के मार्गदर्शन में ‘एपीआई’ विजय चव्हाण, ‘पीएसआई’ गोपाल जाधव, दशरथ बोरकर, खुशाल, सुल्तान पठान और गोकुल चव्हाण की टीम ने इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।