logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में गोदाम में लगी भीषण आग, दो से तीन वाहन जलकर खाक ⁕
  • ⁕ कलमेश्वर एमआईडीसी की केमफील्ड कंपनी में स्टीम बॉयलर फटने से जोरदार धमाका, बॉयलर विस्फोट में तीन मजदूर मामूली घायल ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में फिर बदलेगा मौसम, विदर्भ के 6 जिलों में येलो अलर्ट, बारिश की जताई संभावना ⁕
  • ⁕ अमरावती को मिली बड़ी सौगात! एयर इंडिया फ्लाइंग ट्रेनिंग एकेडमी को DGCA की मंजूरी, जल्द शुरू होगी पायलटों की ट्रेनिंग ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Amravati

AMRAVATI-44 वर्षीय महिला के साथ 31 साल पहले सगे भाई ने कई बार किया था बलात्कार,थाने पहुंचकर उसने न्याय की लगाई गुहार


अमरावती- तीन दशक बाद एक महिला ने उस पर हुए बलात्कार का मामला पुलिस में दर्ज कराया है.पीड़िता के साथ बलात्कार करने वाला और कोई नहीं बल्कि उसका ही भाई था.वर्त्तमान में 44 साल की हो चुकी महिला ने उसके साथ 31 साल पहले हुई घटना को लेकर न्याय की मांग की है.महिला के साथ यह कृत्य उस समय हुआ जब वह नाबालिग थी.उसका कहना है परिवार की बदनामी के डर से उसके घर वालो ने ही इस मामले को दबा दिया था मगर अब यह बात उसके मन में ज़हर सामान हो गयी है इसलिए वो अपने लिए न्याय की मांग कर रही है.

पीड़ित महिला अपने पति और बच्चों के साथ नोयडा में रहती है.उसके मुताबिक जब वह महज पांच साल की थी तब से ही उसके भाई ने यह कुकृत्य शुरू किया था.ये सिलसिला कई सालों तक चला.1983 से 1991 की कालावधि में पीड़िता राजापेठ परिसर में एक कॉलोनी में रहा करती थी.मंगलवार को थाने में पहुंचकर उसने अपने भाई जो इस समय 52 वर्ष का हो चूका है उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.इस मामले में आरोपी भाई फ़िलहाल मुंबई के मलाड भाग में रहता है.इसी मामले में पीड़िता ने दिल्ली स्थित राष्ट्रीय महिला आयोग और नोयडा पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है.पीड़िता के पिता जिस समय अमरावती में नौकरी में थे उस समय पूरा परिवार राजापेठ पुलिस थाने के एक इलाके में रहा करते थे.पीड़ित महिला के मुताबिक उसने उसके साथ भाई द्वारा किये गए बलात्कार की शिकायत अपने माँ-बाप से की थी लेकिन उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। लगातार आठ सालों तक उसके साथ शोषण होता रहा.समय बीतता गया भाई की शादी हो गयी.पिता की मौत हो गयी.