logo_banner
Breaking
  • ⁕ भंडारा में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-पिकअप की जोरदार टक्कर में 8 लोगों की मौत, तीन मासूम भी शामिल ⁕
  • ⁕ पेपर लिक और लापरवाही के खिलाफ MPSC एस्पिरेंट्स का आंदोलन जारी, विपक्ष का महायुति सरकार पर हमला; टास्क फाॅर्स के गठन पर उठाये सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: नाबालिग से शादी कराकर बनाए शारीरिक संबंध, पति समेत 5 पर मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ Nagpur: दुकान में सेंधमारी कर 1.70 लाख रुपये उड़ाने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग शामिल ⁕
  • ⁕ गोंदिया-बालाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की टक्कर में छह की मौत; आठ गंभीर घायल ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Amravati

Amravati: नाइक प्लॉट में दुकान से चोरी का मामला चंद घंटों में सुलझा, परतवाड़ा पुलिस ने की कार्रवाई


अमरावती: परतवाड़ा पुलिस ने नाइक प्लॉट कांडली में हरिओम किराना में दुकान से चोरी का मामला चंद घंटों में सुलझाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दुकान का ताला तोड़कर 17,050 रुपए चोरी किए गए थे। यह घटना 23 जून की रात 11 बजे से 24 जून की सुबह 5 बजे के बीच हुई।

परतवाड़ा पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 305(ए), 334(1) के तहत मामला दर्ज किया गया। गोपनीय सूचना के आधार पर डीबी टीम ने संदिग्ध आरोपी शेख सलीम उर्फ ​​नैता (33, निवासी मुगलईपुरा) को बैतूल स्टॉप के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से 17,050 रुपए नकद और एक मोटरसाइकिल क्रमांक एमएच-28-ए-5758 कुल कीमत 47,050 रुपए जब्त की गई।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर पहले भी एक मामला दर्ज है तथा उक्त बाइक के संबंध में एक अन्य मामला भी दर्ज है। इस सफल कार्रवाई के कारण पार्थवाड़ा पुलिस के रिकॉर्ड में दर्ज दो मामलों का खुलासा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत, अचलपुर उपविभागीय अधिकारी डॉ. शुभम कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक सुरेश म्हस्के, सपोनि युवराज राखड़े तथा उनकी टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।