logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गड़करी को फिरौती के लिए फोन करने वाले गैंगस्टर जयेश कांथा को कस्टड़ी में लेने का प्रयास


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में धमकी का फोन आने के बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई और पुलिस ने आगे की जांच शुरू की। पुलिस की यह जांच जेल में सजा भुगत रहे कुख्यात गैंगस्टर जयेश कांथा पर आकर रुकी। हालांकि जेल से इस कैदी द्वारा धमकी भरा फोन किए जाने के बाद जेल की कार्यप्रणाली पर कई सवालिया निशान उठे हैं। फांसी की सजा रोकने के लिए तो यह सारा षड्यंत्र तो नहीं रचा गया अब यह सवाल भी अब खड़ा हो रहा है।
 जयेश बेलगांव की जेल में सजा भुगत रहा है। फांसी की सजा के बाद मौत का इंतजार कर रहे हैं इस कुख्यात गैंगस्टर ने 14 जनवरी की दोपहर  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खामला स्थित जनसंपर्क कार्यालय में धमकी भरा फोन किया था। हालांकि जयेश कांथा को गिरफ्तार करने के लिए नागपुर की क्राइम ब्रांच की एक टीम बेलगांव में डेरा डाले हुए हैं। इस कुख्यात गैंगस्टर ने फांसी की सजा को रुकवाने के लिए तो यह सब तो नही किया है  ऐसा अंदाज भी अब कानून तज्ञ व्यक्त कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस कैदी की गिरफ्तारी की कानूनी पेजिदियों में फंसी हुई है और उसकी गिरफ्तारी के बाद ही इस पूरे मामले से पर्दा उठ सकता है । नागपुर पुलिस के डीसीपी  राहुल मदने ने बताया की यह फोन क्यों किया इसकी जाँच शुरू है.नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच और साईबर की टीम बेलगांव में मौजूद है.नागपुर पुलिस  जयेश कांथा को कस्टड़ी में लेने के प्रयास में है.