logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Breaking News: उपराजधानी के रामनगर परिसर में हत्या, युवक को चाकु से गोदकर उतारा मौत के घाट


नागपुर: नागपुर के अंबाजरी पुलिस थाने के  रामनगर चौक पर दिनदहाड़े हुए एक विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया, जब फुटपाथ पर दुकान लगाने को लेकर हुई कहासुनी में एक सब्जी विक्रेता ने अपने एक साथी के साथ मिलकर गैरेज चालक की हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एकआरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

अंबाजारी पुलिस थाने के रामनगर चौक पर दिनदहाड़े हत्या की यह घटना हुई। मृतक 37 वर्षीय पांडराबोडी निवासी विशाल निकोसे था जबकि आरोपियों में किशन रमेश तिवारी और उसके दोस्त निलेश सर्  सरोदयय का समावेश है। मृतक विशाल पिछले 18 साल से रामनगर स्थित फुटपाथ पर ही गैरेज चलता था जबकि आरोपी किशन तिवारी पिछले 7 साल से उसके बाजू में ही सब्जी की दुकान लगता है.

बताया जा रहा है कि पिछले एक साल से जगह को लेकर उनका विवाद शुरू था। शुक्रवार दोपहर भी उनका आपस में विवाद हुआ और इसी विवाद में लोहे की रोड से किशन ने अपने दोस्त नीलेश के साथ मिलकर विशाल पर हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण विशाल लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गया।

इस घटना के बाद रामनगर चौक पर खलबली मच गई और आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। घटना की जानकारी मिलते ही अंबाझरी पुलिस की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और विशाल को इलाज के लिए अस्पताल ले गई जहां जांच के दौरान ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही इस हत्या में शामिल किशन तिवारी को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उसके साथी की तलाश कर रही है।