logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर के मौदा में पुश्तैनी संपत्ति के विवाद में साले ने दिया अपने जीजा की हत्या को अंजाम


नागपुर: जिले के मौदा निवासी मनसाराम भोयर का उसके साले दामोदर बुराडे के साथ सम्पति के बंटवारे और एक पुश्तैनी घर की बिक्री को लेकर विवाद शुरू था।

आरोपी दामोदर के पिता की तुमसर में एक पुश्तैनी घर है , वो इस घर को बेचना चाहता था , लेकिन घर उसकी बहन यानि की मनसाराम भोयर की पत्नी मंजूषा के नाम पर था। लेकिन मंजूषा घर बेचने के लिए राजी नहीं हो रही थी।  इसी बात को लेकर दामोदर का अपनी बहन और जीजा से विवाद चल रहा था।  पहले भी उसने जीजा और भांजे की हत्या करने की धमकी दी थी। 

घटना वाली सुबह मंसाराम भोयर गाडी से बस स्टैंड के पास से जा रहे थे  , तभी दामोदर वहां पहुंचा और उसने अपने जीजा पर हमला कर दिया और बीच सड़क पर उनकी जमकर पिटाई की।  जिससे मंसाराम जमीन पर बेसुध होकर गिर गया,बाद में उसे अस्पताल पहुँचाया गया , जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मौदा पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।