logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: आंगन में खेल रहे बच्चे को मोटरसाइकिल ने मारी टक्कर, हुई मौत


बुलढाना: आंगन में खेल रहे ढाई वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मासूम गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना के बाद बालक को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया किंतू अस्पताल में पहुचंने से पहले ही उसकी मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी कुलदीप जाधव का ढाई साल का बेटा निर्वाण आंगन में खेलते खेलते सड़क पर आ गया। इस दौरान सड़क पर एक 17 वर्षीय युवक तेजी से बाइक से जा रहा था। इस बाइक के सामने निर्वाण आ गया। तेजी से जा रही बाइक युवक को नियंत्रित नहीं कर सका, जिससे निर्वाण को बाइक की जोरदार टक्कर लग गई। इस हादसे में निर्वाण गंभीर रुप से घायल हो गया। 

घटना के बाद परिसर के निवासियों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, किंतू वहां उसकी हालत अत्‍यधिक गंभीर होने के कारण उसे उपचार के लिए छत्रपति संभाजीनगर रेफर किया गया जहां पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। इधर घटना के बाद बाइक चालक को  नागरिकों ने दबोच कर पुलिस के हवाले किया। इस सिलसिले में पुलिस में नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज किया है।