logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Buldhana

Buldhana: तीन दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत, दो 'समृद्धि' पर, एक मध फाटा के पास हुई दुर्घटना


बुलढाणा: समृद्धि हाईवे (Samruddhi Expressway) और अजंता रोड (Ajanta Road) पर एक ही दिन हुई तीन दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और पांच घायल हो गए। इनमें से दो दुर्घटनाएं समृद्धि पर हुईं, जबकि एक मध फाटा के पास हुई। इन दुर्घटनाओं में दुर्भाग्यवश वाशिम (Washim) और जालना (Jalna) जिलों के नागरिक मारे गए हैं।

पहली दुर्घटना सुबह-सुबह नागपुर कॉरिडोर में समृद्धि राजमार्ग पर दोनगांव के निकट एक पेट्रोल पंप के पास हुई। नागपुर की ओर जा रहे एक ट्रक आरजे 29 जीबी 2820 को वाशिम से आ रही एक कार एमएच 11 सीक्यू 8566 ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में रतन चंदनशिव (70) और उनके बेटे गोपाल चंदनशिव (35, निवासी वाशिम) की मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरी घटना मढा फाटा के पास हुई, जहां भगवान की पूजा कर लौटते समय हुई। इस दुर्घटना में कार में सवार तीन महिलाएं और एक बालक घायल हो गए। घायलों को मेहकर ग्रामीण अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छत्रपति संभाजीनगर स्थानांतरित कर दिया गया। इसमें पूजा रतन चंदनशिव (29) और रानी गोपाल चंदनशिव (31) के साथ-साथ अर्चना रतन चंदनशिव (68, निवासी वाशिम) भी शामिल हैं।