logo_banner
Breaking
  • ⁕ लेटर', व्हिप और अपात्रता की धमकी; धानोरकर-वडेट्टीवार संघर्ष से चंद्रपुर कांग्रेस में सियासी तूफान ⁕
  • ⁕ गडकरी ने भारत सरकार 12 साल के प्रवास के बारे में दी जानकारी, कहा- जो विकास 2014 से पहले देश में नहीं हुआ, वो 12 साल में हुआ है ⁕
  • ⁕ Buldhana: “दो दिन में खाद का बफर स्टॉक खोलो, नहीं तो अधिकारियों को भी देंगे फटका!”; DAP खाद की कमी पर रविकांत तुपकर आक्रामक ⁕
  • ⁕ Yavatmal: विधायक राजू तोड़साम की पत्नी की कार का एक्सीडेंट; पत्नी के सिर और ड्राइवर के पीठ में लगी चोट ⁕
  • ⁕ बढ़ता जा रहा मानसून का इंताजर, उमस और गर्मी से नागरिक परेशान; विदर्भ में तापमान फिर 44 डिग्री के पार ⁕
  • ⁕ अमरावती में भारी हंगामा: किरीट सोमैया की गाड़ी के आगे लेटे MIM कार्यकर्ता, पुलिस ने बल प्रयोग कर हटाया ⁕
  • ⁕ खड़ी निजी बस में लगी आग, टेकड़ी रोड के एमपी बस स्टैंड की घटना; परिसर में मचा हड़कंप ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Buldhana

Buldhana: उद्धव गुट नेता से मांगी डेढ़ करोड़ की फिरौती, पुलिस ने चार के खिलाफ मामला किया दर्ज


बुलढाणा: मलकापुर में शिवसेना ठाकरे गुट के तहसील प्रमुख दीपक चंभारे पाटिल से डेढ़ करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के आरोप में अकोला के चार लोगों के खिलाफ मलकापुर शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों में गणेश धोत्रे, दिनकर धोत्रे और अकोला के दो अन्य लोग शामिल हैं.

आरोपियों ने कहा कि तुम्हारे खिलाफ दर्ज सभी मामले वापस ले लेंगे, बदले में डेढ़ करोड़ रुपए दे दो, अगर पैसे नहीं दोगे तो तुम्हें झूठे अपराध में फंसा देंगे और तलवार से काटकर मार डालेंगे, उन्होंने तालुका प्रमुख दीपक चंभारे को धमकी भी दी. साथ ही पिछले दो महीने से धोत्रे बंधु और दो अन्य लोग फोन पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से बार-बार पैसे की मांग कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि अगर पैसे नहीं दिए तो अंजाम बुरा होगा।