logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Chandrapur

Chandrapur: लिफ्ट देने के बहाने जंगल ले जाकर युवक से लूटपाट, दो गिरफ्तार


चंद्रपुर: शहर के बंगाली कैंप इलाके में चामोर्शी (जिला गडचिरोली) जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे युवक को झांसा देकर दो बदमाशों ने पहले बाइक पर बैठाया और फिर सुनसान इलाके में ले जाकर लूटपाट की। रामनगर पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपेश गोविंद कुंडू नामक व्यक्ती चामोर्शी जाने के लिए बस की प्रतीक्षा कर रहा था, तभी बाइक पर सवार दो युवकों ने उसे बल्लारशा तक छोड़ने की बात कहकर अपने साथ बैठा लिया रास्ते में वे उसे जुनोना जंगल परिसर में ले गए, जहां मारपीट करते हुए उसके पास मौजूद मोबाइल फोन, सोने की चेन और अन्य सामग्री जबरन छीन ली

इस घटना की शिकायत गोपेश कुंडू ने रामनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई शिकायत मिलते ही पुलिस ने त्वरित एक टीम गठित कर जांच शुरू की तांत्रिक विश्लेषण (टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन) के आधार पर पता चला कि आरोपी बल्लारपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं

इसके बाद पुलिस ने स्मित राजेश कोटे और प्रकाश भुरेलाल कबीरदास को हिरासत में लिया पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया पुलिस ने उनके पास से लूट का संपूर्ण सामान बरामद कर लिया है इस घटना की आगे की जांच रामनगर पुलिस कर रही है।