logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: सांसद धानोरकर के भाई को मारपीट करना पड़ा भारी, पुलिस ने मामला किया दर्ज


चंद्रपुर: पुनर्वसन सहित विभिन्न मांगो को लेकर चंद्रपुर लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद प्रतिभा धानोरकर के भाई को कर्नाटक-एम्टा माइंस के मैनेजर के साथ मारपीट करना भारी पड़ गया है। पीड़ित मैनेजर एस शिवप्रसाद जी शिवन्ना की शिकायत पर भद्रावती पुलिस ने सांसद के भाई प्रवीण काकड़े के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?
कर्नाटक-एम्टा कोयला खदान चंद्रपुर जिले के भद्रावती तालुका में स्थित है। यह खदान कर्नाटक सरकार की है। इस खदान से कोयले की ढुलाई के कारण फसलों को काफी नुकसान होने लगा है. साथ ही परियोजना से प्रभावित लोगों का अभी तक पुनर्वसन का मुद्दा भी लंबित है। इसी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित सांसद प्रतिभा धानोरकर की अगुवाई में कोयला कंपनी के बाहर प्रदर्शन किया। इसी दौरान सांसद के भाई प्रवीण काकड़े ने अपने समर्थको के साथ खदान मैनेजर एस शिवप्रसाद जी शिवन्ना के साथ पहले गाली-गलौज की, फिर उनके साथ मारपीट करने लगे। जिस समय यह सब हुस उस समय वहां सांसद और पुलिस मौजूद थी। 

मीटिंग शुरू होते ही की गाली-गलौच
पीड़ित की शिकायत के अनुसार, सुबह करीब 11 बजे सांसद प्रतिभा धानोरकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ केपीसीएल कंपनी के कार्यालय की ओर आई। जहां विभिन्न मुद्दों को लेकर ऑफिस के बगल में खुली जगह में एक पेड़ की छाया में बैठकर मीटिंग करने का निर्णय लिया गया। मीटिंग शुरू होते ही सांसद के भाई प्रवीण काकड़े ने मुझे एक पेपर पढ़ने के लिए दिया। इसी के साथ वह मुझसे गांव का पुनर्वास समाप्त होने तक काम शुरू नहीं करने की बात कही।"

 एस शिवप्रसाद ने अपनी शिकायत में आगे कहा कि, "जैसे ही मैंने कहा कि पुनर्वास का काम शुरू हो गया है। तो काकड़े ने मुझे गाली दी और पीछे खड़े व्यक्ति ने मेरे दाहिने गाल पर जोरदार तमाचा जड़ दिया। इससे वहां मौजूद 7-8 कार्यकर्ता आक्रामक हो गये। और सभी हमला करने लगे। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने सभी को पकड़ा और बाहर बचाया।" फरियादी की शिकायत पर भद्रावती पुलिस ने प्रवीण काकड़े, नीलेश भालेराव और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं अब देखना होगा कि, पुलिस आरोपियो को कब गिरफ्तार करती है।