logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur Murder: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, भाई की हत्या कर हो गया था फरार


चंद्रपुर: शहर के जुनोना चौक स्थित विक्टुबाबा मठ इलाके में देशी चाकू से भाई की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम सोनू सिंह टाक है और उसने घरेलू विवाद में अपने भाई बुद्ध सिंह टाक की बेरहमी से हत्या कर दी थी। घटना के बाद, सोनू टाक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने गहन जाँच शुरू की और उसकी तलाश शुरू की।

इसी बीच, उसके नागपुर भाग जाने की सूचना मिली। नागपुर से चंद्रपुर लौटते समय, वरोरा पुलिस की स्थानीय अपराध शाखा और रामनगर पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर उसे वरोरा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में आगे की जाँच जारी है और पुलिस से अपराध की पृष्ठभूमि की जानकारी ली जा रही है।