logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Chandrapur

Chandrapur: वृद्ध को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत; राजुरा उपजिला अस्पताल के सामने हादसा


चंद्रपुर: चंद्रपुर जिले के राजुरा स्थित उपजिला अस्पताल के सामने सोमवार को दोपहर ढाई बजे बड़ा हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ़्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे एक वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 65 वर्षीय वृद्ध दौलत जंगु कुलमेथे के रूप में हुई। 

मिली जानकारी के अनुसार, दौलत कुलमेथे अपनी पत्नी के साथ अपनी बेटी को प्रसव के लिए भुरकुंडा (बुज) से राजुरा उपजिला अस्पताल लेकर आए थे। बेटी को भर्ती करने के बाद वह चाय पीने बाहर निकले ही थे कि अचानक MH 40 AK 0659 नंबर के कुचल दिया। ट्रक ने उन्हें इतनी बेरहमी से कुचला कि उनके पेट पर से ट्रक का पहिया निकल गया और कुछ ही पलों में उनकी मृत्यु हो गई।

यह हादसा तब हुआ जब वे अस्पताल के निकासी द्वार से बाहर आ रहे थे, लेकिन अस्पताल के बाहर अवैध रूप से खड़े ऑटो रिक्शा ने ट्रक का दृश्य पूरी तरह ढक दिया था। ट्रक अचानक पास आया और वृद्ध सीधा उसके सामने आ गए। हादसा होते ही लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई, तुरंत की घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।