logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बेलतरोडी हत्या में हुई हत्या के आरोपी चव्हाण के घर हुई जमकर तोड़फोड़, थानेदार पर गिरी तबादले की गाज


नागपुर: बेलतरोड़ी पुलिस थाना अंतर्गत महाकालीनगर झोपड़पट्टी में हुई सदाराम उर्फ रामा बाहेश्वर (43) की हत्या के बाद से परिसर में तनाव का वातावरण है। बुधवार देर रात स्थानीय नागरिकों ने उसके घर पर धावा बोल दिया और जमकर तोड़फोड़ की। हालांकि खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहूंची और तोड़फोड़ करने वालों को हिरासत में लिया। 

इस बीच पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बेलतरोड़ी की थानेदार वैजयंती मांडवधरे का तबादला कर दिया है। उनकी जगह पर एमआईडीसी के सेकंड पीआई मुकुंद कवाड़े को थाने की कमान सौंपी गई है। परिसर का तनावपूर्ण वातावरण देखते हुए आरोपी अमन चव्हाण का परिवार वैसे भी घर से गायब था। 

रामा की हत्या से परिसर के नागरिकों में रोष था। बुधवार रात 11 बजे के दौरान बस्ती के करीब 200 नागरिक आरोपी चव्हाण के घर के सामने जमा हो गए। सब्बल और अन्य औजारों से चव्हाण का घर तोड़ने लगे। कुछ लोगों ने भीतर प्रवेश कर सामान की तोड़फोड़ शुरु कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर बेलतरोड़ी पुलिस मौके पर पहूंची। हालात बिगड़ते देख आस-पास के थानों से भी स्टाफ बुलाया गया। पुलिस ने तोड़फोड़ और दंगा करने वाले 18 लोगों को हिरासत में ले लिया है। 

आरोपी अमन चव्हाण और तोड़फोड़ करने वालों को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने अमन को 14 अगस्त तक पुलिस हिरासत में रखने के आदेश दिए है, जबकि तोड़फोड़ करने वालों को जेल रवाना कर दिया गया है।