logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर के कुख्यात चोर नरेश महिलांगे पर कसा शिकंजा, एमपीडीए के तहत किया गया स्थानबद्ध


नागपुर: नागपुर शहर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी नरेश  महिलांगे को एमपीडीए कानून के तहत स्थानबद्ध किया है। यह कार्रवाई नागपुर शहर पुलिस आयुक्त के आदेशानुसार की गई, जिसके तहत उसे नागपुर मध्यवर्ती कारागृह में बंद किया गया है और यहां से उसे कोल्हापुर जेल  स्थानांतरित किया जाने वाला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 वर्षीय नरेश महिलांगे, कलमना थाने के पुंजाराम वाडी, गली नंबर 11, डिप्टी सिग्नल परिसर में रहता है। यह नाम शहर के 14 से ज्यादा पुलिस थानों की फाइलों में एक जाना-पहचाना चेहरा बन चुका था। बेलतरोडी, हुडकेश्वर, अजनी, पाचपावली, कपीलनगर, जरीपटका, नंदनवन, गणेशपेठ, लकडगंज, यशोधरानगर, कोतवाली, वाठोडा और कळमना जैसे थानों की हद में इसके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे।

नरेश पर दिन और रात में घरफोड़ियाँ, वाहन चोरियाँ, चोरी की माल की खरीद-फरोख्त, और चोरी की संपत्ति छुपाने जैसे लगभग 35 मामले दर्ज हैं। हाल ही में क्राइम ब्रांच की टीम  ने महिलांगे को उसके तीन अन्य साथियों के साथ कोतवाली पुलिस थाना अंतर्गत हुई एक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने नागपुर शहर व ग्रामीण परिसर में 9 चोरी की वारदातों को अंजाम देने की कबूली थी जिसमें करीब 13 लाख रूपयों का माल भी पुलिस ने उसकी निशानी पर बरामद किया था। 

उसकी लगातार बढ़ती दहशत के चलते ही  शहर की कानून व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न उठने लगे थे। इन बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए कळमना पुलिस ने उसके खिलाफ एमपीडीए का इसका प्रस्ताव अपराध शाखा को भेजा था। इस प्रस्ताव पर स्वीकृति देते हुए पुलिस आयुक्त ने उसे कोल्हापुर जेल में भेजने का आदेश जारी किए हैं फिलहाल वह नागपुर सेंट्रल जेल में बंद है।