logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पति और ननद की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने दी जान, वैलेंटाइन डे पर प्रेम विवाह का हुआ करुण अंत


नागपुर: नागपुर के लकड़गंज पुलिस थाना अंतर्गत क्वेटा कॉलोनी  परिसर में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक 47 वर्षीय महिला ने पति और नन्द की प्रताड़ना से तंग आकर खुदकुशी कर ली ।इस घटना ने हमारे समाज में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों की एक और दर्दनाक दास्तान बयां की है।  इस  घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी पति और  ननंद के खिलाफ मामला दर्ज किया  है और आगे की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार मृतक 47 वर्षीय श्रद्धा वजानी थी। श्रद्धा की शादी 2002 में अमित वजानी से प्रेम विवाह के रूप में हुई थी, लेकिन शादी के बाद से ही उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। श्रद्धा की ननद आरती, जो अविवाहित थी, भी उसी घर में रहती थी और उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था। कुछ समय पहले दीपावली के दौरान श्रद्धा की सास शोभाबेन की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई थी। श्रद्धा को इस पर संदेह था, जिसके बाद पति और ननद की प्रताड़नाएँ और बढ़ गईं थी।

घटना वाले दिन, यानी 26 जनवरी की सुबह, श्रद्धा को घर से  चले जाने के लिए कहा गया था। तब वह मायके चली गई, लेकिन रात में जब वह वापस लौटी, तो फिर से उसे प्रताड़ित किया गया। इसी मानसिक तनाव के चलते उसने खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी श्रद्धा को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

श्रद्धा के पिता मुरलीधर गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने पति अमित वजानी और ननद आरती वजानी के खिलाफ मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना तथा आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। हालांकि इन दोनों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है और वह घर से फरार बताये जा रहे हैं।