logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर सेंट्रल जेल में फिर हुई मारपीट, पुणे का कुख्यात अपराधी बना हमलावर


नागपुर: नागपुर के सेंट्रल जेल में कैदियों के बीच मारपीट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक दिन पहले  फिर एक बार जेल में हिंसक वारदात हुई, जिसमें पुणे का कुख्यात अपराधी प्रवीण महाजन शामिल रहा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार सुबह की है। कैदी रोज की तरह नल पर बाल्टी में पानी भर रहे थे। इसी दौरान यशपाल चव्हाण और ताजाबाद का अपराधी तौसीफ इब्राहीम बाल्टी लगाने को लेकर भिड़ गए। विवाद बढ़ा ही था कि तभी प्रवीण श्रीनिवास महाजन वहां पहुंचा और तौसीफ पर टूट पड़ा। उसने लात-घूंसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी भी दी।

इस घटना से जेल परिसर में हड़कंप मच गया। मौके पर जेल अधिकारी पहुंचे और धंतोली पुलिस को सूचना दी। जेल अधिकारियों की शिकायत पर आरोपी प्रवीण महाजन के खिलाफ धंतोली पुलिस थाने में मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। 

आपको बता दें कि हफ्तेभर के भीतर नागपुर जेल में कैदियों के बीच मारपीट की यह दूसरी वारदात है। प्रवीण महाजन का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है। मई 2021 में उसने पुणे में एक पुलिस सिपाही की हत्या की थी। सुरक्षा कारणों से उसे येरवडा जेल से नागपुर जेल भेजा गया था, लेकिन यहां भी वह बार-बार हिंसा में शामिल हो रहा है।