logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

कोयले से भरे ट्रक में लगी आग, महामार्ग पर यातायात हुआ प्रभावित


नागपुर: नागपुर जिले के पारशिवनी तहसील अंतर्गत आमडी फाटा के पास मार्ग में कोयले से भरे ट्रक में आग लग गई, जिसकी वजह से लगभग 3 घंटे तक जहां महामार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ, गनीमत रही कि इसमें  किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

डब्ल्यूसीएल गोंडेगांव उपक्षेत्र से ट्रक क्रमांक कोयला भरकर महाजनको खापरखेडा जा रहा था, जिसमें आमडी फाटा के पास इस कोयला से भरे 16 चक्का ट्रक में आग लग गई, जिसकी वजह से राज्य महामार्ग में अफरातफरी मच गई। इसके बाद  पुलिस और  पारशिवनी नगर पंचायत की फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। ट्रक चालक की सूझबूझ से इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।