logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: कुख्यात सेंधमार महिलांगे सहित चार गिरफ्तार, चोरी की चार वारदातों का खुलासा


नागपुर: नागपुर शहर में सेंधमारी के लिए कुख्यात चोर नरेश महिलांगे  आखिरकार पुलिस के हाथ लग  ही गया। क्राइम ब्रांच  की सेंधमार विरोधी दस्ते और यूनिट-3 की टीम ने कार्रवाई करते हुए  इस कुख्यात आरोपी  सहित उसकी टोली के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से नगदी, गहने, मोबाइल फोन और वाहन सहित कुल 21 लाख 51 हजार रुपए से अधिक का सामान बरामद किया है।मौसम विभाग के अनुसार, बुलढाणा और वाशिम जिले को छोड़कर सभी जिलों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है।

नागपुर शहर में चोरी की गाड़ी में सेंधमारीरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए नरेश महिलांगे आखिरकार नागपुर पुलिस के हाथ लग ही गया। गिरफ्तार किए गए । उसके साथ ही उसके साथी आम्रपाल उर्फ हनुमान पाटिल, महिला आरोपी सोनू शाहू और फरदीन याकूब खान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने महाल, कपिलनगर, वाठोड़ा और सावनेर में चोरी की  वारदातों अंजाम देने की कबूली दी है। इस  टोली ने ही 31 मई को महाल इलाके में  एक बंद मकान को निशाना बनाकर करीब 25 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ किया था। यहां पर भी आरोपी एक चोरी की कार में पहुंचे थे। 

तकनीकी जांच और निगरानी के जरिए पुलिस ने इन चोरों तक पहुंच बनाई। दरअसल महाल में चोरी के दौरान  पड़ोस मै रहने वाले एक  लड़के ने चोरी के बाद कार में जाते  हुए आरोपियों के  वीडियो निकाल लिये थे यह वीडियो ही आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में मददगार साबित हुये। नरेश महिलांगे पर पहले भी चोरी सहित कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल सभी आरोपियों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस की  इस कार्रवाई ने जहॉ शहरवासियों को भरोसा दिया है  वही पुलिस ने भी कुछ राहत की सांस जरूर ली है।