logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

इलेक्ट्रिक बिल के नाम पर नागपुर में फिर धोखाधड़ी


नागपुर- इलेक्ट्रिक बिल के नाम पर नागपुर में फिर एक बार आर्थिक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है.इस तरह से धोखाधड़ी होने के मामले ने पुलिस और महावितरण दोनों की सिरदर्दी को बढ़ा दिया है.ताज़ा मामला सक्करदरा पुलिस थाने के तहत आने वाले आशीर्वाद नगर में रहने वाले 50 वर्षीय संजय सुधाकर कुंदीपुरवार के साथ हुआ है.फिर्यादी द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार उन्हें 8276946337 मोबाइल नंबर से किसी अज्ञात व्यक्ति का टेक्स्ट मैसेज आया.मैसेज में लिखा था कि आप का बिजली का बिल अब तक भरा नहीं गया है.इसके ठीक बाद 9883856913 नंबर से उन्हें फोन आता है और उन्हें महावितरण एप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है.एप के माध्यम से बिल के भुगतान के बाद फिर्यादी के अकाउंट से 1 लाख 46 हजार 489 रूपए डेबिट हो जाते है.बैंक का मैसेज आने के बाद संजय को खुद के साथ धोखाधड़ी होने का आभास होता है.जिसके बाद वह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते है.