logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli Accident: ग्रामीणों ने किया चक्का जाम, मंत्री दादा भूसे की मध्यस्थता के बाद खुली रोड


गडचिरोली: गढ़चिरौली-नागपुर मार्ग (Gadchiroli-Nagpur Highway) पर कटली गाँव में आज सुबह एक भीषण दुर्घटना (Accident) में चार बच्चों की मौत हो गई। सुबह करीब 6 बजे एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने व्यायाम कर रहे छह बच्चों को कुचल दिया। हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने गढ़चिरौली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य दो घायल बच्चों को तुरंत इलाज के लिए नागपुर (Nagpur) ले जाया गया है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से कटली गाँव में शोक व्याप्त है।

दुर्घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने नागपुर-गढ़चिरौली मार्ग को पाँच घंटे तक जाम कर दिया, जिससे यातायात ठप हो गया। वहीं, गढ़चिरौली दौरे पर आए शिक्षा मंत्री दादा भुसे (Dada Bhuse) तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से बातचीत की और उन्हें समझाने का प्रयास किया। उनकी मध्यस्थता के बाद यातायात सामान्य हुआ, जिससे यात्रियों ने राहत की सांस ली। हालाँकि, इस हादसे में मासूम बच्चों की मौत पर हर तरफ शोक है।

मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान 
हादसे पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दुःख जताया और मुआवजे का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा,"गढ़चिरौली जिले के आरमोरी-गढ़चिरौली राजमार्ग पर हुई दुर्घटना में 4 युवकों की मृत्यु की घटना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं पीड़ादायक है। मैं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। हम उनके परिवारों के दुःख में सहभागी हैं। इस घटना में 2 युवक घायल हुए हैं जिनका नागपुर में किया जा रहा है। मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जबकि घायलों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।"