logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

Gadchiroli: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, 10 लाख के इनामी दो नक्सली गिरफ्तार


गडचिरोली: जिले के नक्सल विरोधी अभियान को मंगलवार को एक बार फिर बड़ी सफलता मिली। जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में विभिन्न नक्सली घटनाओं में शामिल और 10 लाख के इनामी दो नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। गिरफ्तार नक्सलियों में 8 लाख रूपये इनामी भामरागढ़ तहसील के कवंडे निवासी अॅक्शन टीम कमांडर रवी मुरा पल्लो (33) और 2 लाख रूपये इनामी भामरागढ़ नक्सल दलम सदस्य दोबा कोरके वड्डे (31) का समावेश है। नवंबर 2023 में भामरागढ़ तहसील के पेनगुंड़ा में दिनेश गावडे नामक निष्पाप व्यक्ति के हत्या मामले में दोनों नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। 

मंगलवार की सुबह अहेरी स्थित प्राणहिता पुलिस उपमुख्यालय के सी-60 कमांडोस भामरागढ़ तहसील के धोड़राज पुलिस मदद केंद्र के तहत आने वाले जंगल परिसर में नक्सल खोज अभियान पर तैनात थे। इसी दौरान जंगल परिसर में 2 व्यक्ति संदेहास्पद स्थिति में पाये गये। जवानों ने इन दोनों व्यक्तियों ने हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों व्यक्ति नक्सली होने का स्पष्ट हुआ है।

8 लाख रूपये इनामी रवी पुल्लो ने वर्ष 2016 में नक्सलियों के जनमिलिशिया पद पर कार्य शुरू किया। जबकि 2018 से उसे अॅक्शन टीम में सदस्य बनाया गया। 2022 से अब तक वह इसी टीम में बतौर कमांडर के रूप में कार्यरत है। उसके खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में कुल 8 गंभीर मामले दर्ज है। जिसमें 1 मुठभेड़, 1 आगजनी, 3 हत्या, एक ब्लास्टिंग आदि मामलों का समावेश है। वहीं 2 लाख रूपये इनामी दोबा कोरके वड्डे के खिलाफ कुल 18 मामले दर्ज है। जिसमें 5 मुठभेड़, 7 हत्या और अन्य 6 मामलों का समावेश है। वर्ष 2008 से उसने जनमिलिशिया सदस्य के रूप में कार्य शुरू कर नक्सलियों का काम किया। 2019 में उसे भामरागढ़ नक्सल दलम में सदस्य बनाया गया। तभी से वह अब तक इसी दलम में कार्यरत था।

नवंबर 2023 में भामरागढ़ तहसील के पेनगुंड़ा में दिनेश गावडे नामक निष्पाप व्यक्ति को पुलिस का मुखबिर मानते हुए नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में दोनों आरोपी भी शामिल थे। दोनों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, अहेरी के अपर पुलिस अधीक्षक एम. रमेश, पुलिस उपाधीक्षक (अभियान) विशाल नागरगोजे के मार्गदर्शन में प्राणहिता पुलिस उपमुख्यालय के सुरक्षाबलों ने की। इस कार्रवाई से एक बार फिर नक्सल आंदोलन को करारा झटका लगा है।