logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: ताला तोड़कर गर्ल्स हॉस्टल में घुस छात्रा के साथ की छेड़खानी, विरोध करने पर मोबाइल लेकर हुए फरार


नागपुर: नागपुर के एमआईडीसी पुलिस थाना अंतर्गत सरकारी ओबीसी गर्ल्स हॉस्टल में सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी खामी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, एक आरोपी पिछले दरवाजे से हॉस्टल में घुसकर एक पीड़ित छात्रा के कमरे तक पहुंच गया। छात्रा के साथ छेड़खानी का प्रयास किया। हालांकि  छात्रा की नींद खुल जाने के कारण पकड़े जाने के डर से आरोपी छात्रा का मोबाइल फोन लेकर वहां से भाग गया। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।

मिली जानकारी एक अनुसार, हिंगना रोड पर आईसी चौक पर पिछड़ा वर्ग छात्रावास है। जहां करीब 64 छात्रा रहती हैं। 22 जुलाई रात तीन बजे के करीब दो अज्ञात युवक हॉस्टल के पास पहुंचे और गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। इसी दौरान दोनों आरोपी एक कमरे में हुए और वहां सोइ युवती के साथ छेड़खाड़ करने लगे। जैसे ही आरोपियों ने युवती के साथछेड़छाड़ शुरू हुआ वह जाग गई और उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। 

युवती के जागने और चिल्लाने के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। इस दौरान के आरोपी ने युवती का मोबाईल भी ले गया। आरोपियो के भागते के बाद युवती ने घटना की जानकारी हॉस्टल के डीन को दी। इसके बाद तुरंत हॉस्टल प्रशासन ने तुरंत दोनों युवकों को ढूढ़ना शुरू किया। हलाँकि, तब तक दोनों फरार हो गए। 

इसके बाद तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवती के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी खोज शुरू कर दी है। हालांकि, खबर तक आरोपियों की खोजबीन शुरू थी। हॉस्टल में हुई इस घटना से हड़कंप मचा गया है। एक तरफ जहां हॉस्टल में रहने वाली युवतियों में डर का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ उनकी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़ा हो गया है।