logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Gadchiroli

गडचिरोली में सी-60 जवान ने अपने ही साथी पर की फायरिंग


गडचिरोली-गडचिरोली पुलिस दल में तैनात एक पुलिस कर्मी ने अपने सहयोगी पुलिस कर्मी पर सर्विस रिवाल्वर से गोली चला दी.इस घटना में गंभीर रूप से जख़्मी जवान को इलाज के लिए नागपुर लाया गया है। फ़िलहाल उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.रविवार को ही गडचिरोली पुलिस ने 10 लाख इनाम के तीन कुख़्यात नक्सलियों को गिरफ़्तार किया था और सोमवार की सुबह ही ख़बर आयी की एक पुलिसकर्मी ने अपने ही अन्य साथ पर गोली चला दी.जिला पुलिस के नक्सल विरोधी अभियान के लिए गठित विशेष दल सी-60 दल में तैनात संतोष सिडाम ने विजय करमे पर गोली चला दी.यह घटना एटापल्ली तहसील के पास आलडंडी मार्ग पर हुई.घटना के बाद घायल जवान को हेलीकॉप्टर से नागपुर लाया गया.घटना के समय सी-60 दल की क़्विक रिस्पॉन्स टीम सर्च ऑपरेशन में थी इसी दौरान किसी बात को लेकर संतोष और विजय के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ जिसमे संतोष ने गोली चला दी.