logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

वकील की लाइसेंसी रिवॉल्वर और कारतूस चुराने वाला डेढ़ साल बाद गिरफ़्तार



नागपुर - नागपुर के अंबाझरी पुलिस थाना अंतर्गत करीब डेढ़ साल पहले रामनगर स्थित एडवोकेट आनंद परचुरे के कार्यालय से उनकी पिस्टल और छह जिंदा कारतूस चोरी हो गए थे. इस मामले में शामिल आरोपी को वाड़ी पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है उसके पास से रिवाल्वर और कारतूस भी बरामद हुए  हैं।अंबाझरी पुलिस थाना अंतर्गत रामनगर,निवासी एडवोकेट आनंद परचुरे के कार्यालय से जून 2021 में रात के समय उनके ऑफिस से अज्ञात चोर उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर और छह जिंदा कारतूस चुरा कर ले गया था. इसकी शिकायत उन्होंने अंबाझरी पुलिस से की थी। करीब डेढ़ साल बाद इस मामले में शामिल आरोपी प्रवीण भलावी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पांढराबोडी का रहने वाला है और चोरी के कई मामले इससे पहले उसके खिलाफ दर्ज हैं। आरोपी ने रेकी कर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं।