logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में शराबी चालक का कहर, दोपहिया को मारी टक्कर; दो घायल, RPTS चौक की घटना ⁕
  • ⁕ Amravati: लाइनमैन की लापरवाही से आदिवासी युवक की मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग ⁕
  • ⁕ Amravati: क्राइम ब्रांच टीम की जुएं आड़े पर कार्रवाई, 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ चिकन खाने के दौरान हुआ विवाद, चचेरे भाई ने 12 वर्षीय भाई की हत्या; अमरावती जिले के भातकुली की घटना ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सांसद धानोरकर के स्नेहमिलन से वडेट्टीवार गुट की दूरी, चंद्रपुर कांग्रेस में विवाद बरकरार ⁕
  • ⁕ AIIMS नागपुर में रिक्त पदों को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, नियुक्य किया अदालत मित्र; दो हफ्तों में सुधारात्मक सुझावों की सूची देने का दिया निर्देश ⁕
  • ⁕ Nagpur Airport Expansion: AID ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, क्षेत्रीय विकास के लिए एयर कनेक्टिविटी को बताया जरूरी; मांग पूरी न होने पर जनआंदोलन की चेतावनी ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

पारडी में 'ऑपरेशन शक्ति' के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई; देह व्यापार के अड्डे पर छापा, एक आरोपी गिरफ्तार एक अन्य की तलाश


नागपुर: नागपुर शहर में अपराध शाखा की सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने ऑपरेशन शक्ति के अंतर्गत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई पारडी थाना क्षेत्र के भवानीनगर इलाके में की गई, जहां पुलिस ने छापा मारकर एक महिला आरोपि को गिरफ्तार किया और तीन पीड़ित महिलाओं को मुक्त कराया है। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान एक आरोपी फरार हो गया जिसकी भी तलाश की जारी है।

क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम को गुप्त जानकारी मिली थी की पारडी के भवानी नगर स्थित  रिहाईसी परिसर के एक घर में पैसों का लालच देकर महिला व युवतियों से देह व्यवसाय करवाया जा रहा है । इसी सूचना पर पुलिस ने बोगस ग्राहक की मदद से एक महिला का सौदा 2000 में में तय किया और जैसे ही महिला कमरे में पहुंची पुलिस ने छापा मार दिया।

इस कार्रवाई के दौरान मौके से ही नेहा उर्फ पूजा राम प्रसाद साहू नामक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही घर से तीन पीड़ित महिलाओं को भी पकड़ा गया। ये तीनों पीड़ित महिलाएं नागपुर की बताई जा रहे हैं जिन्हें पैसों का लालच देकर इस दलदल में धकेला गया था। जांच में खुलासा हुआ की वैभव द्विवेदी नामक दलाल की माध्यम से इन महिलाओं को इस अड्डे पर बुलाया जाता था।

हालांकि वैभव पुलिस के हाथ नहीं लग पाया जिसकी तलाश की जा रही है। पकड़ी गई आरोपी महिला को पीड़ित तीनों महिलाओं के साथ आगे की कार्रवाई के लिए पारडी पुलिस के हवाले किया गया है। परिसर वासी पिछले कुछ दिनों से अवांछित लोगों के इस घर में आने-जाने से परेशान थे जिसके चलते ही इसकी शिकायत पुलिस को मिली थी। पुलिस ने तब ट्रैप लगाकर इस पूरे धंधे का पर्दाफाश किया।