logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: तेज रफ़्तार कार ने नौ वर्षीय बालक को मारी टक्कर, हुई मौत; उमरेड तहसील की घटना


नागपुर: उमरेड तहसील के विरली क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हो गया, जहां एक तेज रफ़्तार ओमनी ने नौ वर्षीय बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बालक की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। 

मृतक युवक का नाम शिवम अण्णाजी आत्राम है। मिली जानकारी के अनुसार, बालक अपने घर के सामने सड़क के पास खेल रहा था। तभी एक तेज रफ़्तार ओमनी कार आई और बालक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना को अंजाम देने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद आज पास मौजूद लोगों ने बालक को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोज शुरू कर दी है।