logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: रिटायर जज दंपत्ति के घर में सेंध लगाने का प्रयास, एक आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: अंबाझरी पुलिस थाना अंतर्गत लेडीज क्लब परिसर में रहने वाले एक जज दंपति के बंगले में 16 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी करने की कोशिश की थी। इसकी शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है साथ ही उसके दूसरे साथी की भी तलाश कर रही  है। पकड़ा गया यह आरोपी साथी चोर है और इससे पहले भी उसके खिलाफ चोरी के मामले दर्ज हैं।

अंबाझरी पुलिस थाने के लेडिज क्लब परिसर में एक जज दंपति का बंगलो है। 15 अगस्त को छुट्टी होने के चलते जज महोदय अपने मूल गांव गए थे। रात के समय अज्ञात चोरों ने उनके घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर सेंधमारी करने की कोशिश की थी। हालांकि चोरों की यह कोशिश असफल हुई थी। इसकी शिकायत अंबाझरी पुलिस थाने में हुई थी। 

जांच के दौरान ही पुलिस ने इस मामले में शातिर चोर अनिकेत राउत को गिरफ्तार किया है पूछताछ में आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर इस चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश करने की कबूली दी है। अब पुलिस उसके दूसरे साथी की भी तलाश कर रही है। अनिकेत शराब पीने का आदी है और इसी लतके चलते वह शहर में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था । इससे पहले भी उसके खिलाफ चोरी के मामले दर्ज होने की जानकारी है।

देखें वीडियो: