logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: गर्लफ्रेंड से हुआ ब्रेकअप, आरोपी युवक ने दूकान में लगाई आग


नागपुर: गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप होने के बाद प्रेमी ने प्रेमिका के काम करने वाली दुकान में जाकर आग लगा दी.यह घटना नागपुर के तहसील पुलिस थाना अंतर्गत बोहरा मस्जिद परिसर में हुई. सीसीटीवी फुटेज से मिले सुराग के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. हालांकि इस आग में  दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया था।

तहसील पुलिस थाने के बोहरा मस्जिद परिसर की गली में वर्धमान नगर निवासी रितेश सुदामा मक़ीजा की स्टेशनरी की दुकान है. 30 अप्रैल की रात रितेश अपनी दुकान को बंद कर घर चले गए थे.सुबह उनके पड़ोसी ने उन्हें फोन कर बताया कि उनकी दुकान से धुआं निकल रहा है.जब तक  फरियादी दुकान में पहुंचे तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर खाक को गया था.

अग्निशमन  दस्ते ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई जिसके बाद इस मामले की शिकायत तहसील पुलिस थाने में की गई .जांच के दौरान ही पुलिस को एक संदिग्ध युवक का सीसीटीवी फुटेज मिला जिसमें यह युवक ज्वलनशील पदार्थ दुकान के शटर से अंदर डालते हुए दिखाई दिया.पुलिस ने इसी सीसीटीवी फुटेज के सुराग के बाद आरोपी प्रकाश रमेश चटे आजरी माजरी परिसर निवासी को गिरफ्तार किया है.

दरअसल दुकान में काम करने वाली एक युवती से प्रकाश प्रेम करता था और उसके द्वारा ब्रेकअप होने के चलते ही उसने गुस्से में आकर इस वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और आगे की जांच कर रही है।