logo_banner
Breaking
  • ⁕ 2013 यौन उत्पीड़न मामला: तरुण तेजपाल दोषी करार, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनाई 10 साल की सजा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर महापालिका में बदलते सियासी समीकरण, मुनगंटीवार समर्थक महापौर को वडेट्टीवार खेमे का सहारा ⁕
  • ⁕ 7 करोड़ 68 लाख की ठगी का पर्दाफाश, महिलाओं को कर्ज का झांसा देकर करोड़ों का खेल; मास्टरमाइंड मंदा गुमगावकर गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ एलोपैथी अभ्यास की अनुमति के खिलाफ डॉक्टरों का आंदोलन, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कर रही है सरकार ⁕
  • ⁕ यातायात पुलिस का 'गांधीगिरी' पैटर्न! अकोला में हेलमेट पहनने वालों का गुलाब देकर स्वागत, तो नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई ⁕
  • ⁕ नागपुर में SIR अभियान से हड़कंप, मतदाता सूची से हटने जा रहे करीब 6 लाख नाम! ⁕
  • ⁕ रामटेक में हिट एंड रन, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर; नवविवाहित युवक की मौत, दूसरा गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: टिप्पर की टक्कर में राहगीर की मौत, मनसर-रामटेक मार्ग की घटना


नागपुर: रामटेक थाना क्षेत्र के मनसर-रामटेक मार्ग पर एक टिप्पर चालक द्वारा सड़क पार कर रहे राहगीर को जोरदार टक्कर मारने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार के दौरान निधन हो गया। इस घटना के बाद स्थानीय नागरिकों ने करीब एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम रखा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामटेक के रहने वाले केशव कोडापे अपने निजी काम से श्रीकृष्ण मंदिर के पास से गुजर रहे थे, तभी एक टिप्पर चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टिप्पर का पहिया युवक के कंधे पर से गुजर गया। घायल को तुरंत नागपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रामटेक तहसीलदार रमेश कोडपे और पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर राष्ट्रीय राजमार्ग खोलवाया। पुलिस ने टिप्पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे जांच जारी है।