logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अनैतिक संबंध में पति ने की पत्नी की निर्मम हत्या, बेटी भी घायल


  • थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण


नागपुर: शहर में हत्याओं का दौर शुरू है। शुक्रवार को फिर एक हत्या का मामला सामने आया। जहां अनैतिक संबंध को लेकर हुए झगडे में पति ने लकड़ी के डंडे से कई वार कर मौत के घाट उतर दिया। वहीं बचाने आई 10 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी का नाम परशुराम ब्राह्मणे है, वह मेयो अस्पताल की मरचुरी में काम करता है। वहीं घटना के बाद पूरे इलाके में खलबली मच गई। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी परशुराम का पारडी निवासी एक महिला के साथ अनैतिक संबंध थे। कुछ समय पहले इस बात की जानकारी मृत पत्नी को लग गई। जिसको लेकर आए दिन दोनों के बीच झगडे शुरू हो गए। शुक्रवार दोपहर सोनू पति को खाना देने के लिए मेयो अस्पताल आई थी जहां उसने परशुराम को उस महिला के साथ बातें करते दोबारा देख लिया था। अपने पति को उस महिला से बात करते देख पत्नी आग बबूला हो गई। शाम को जब परशुराम घर पर आया तो पत्नी ने इसको लेकर सवाल किया। इसको लेकर फिर से दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान परशुराम ने घर में रखे लकडी के सटूल से सोनू के सिर पर कई बार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं बीच बचाव करने आई उसकी 10 वर्षीय बेटी को भी नहीं बक्शा, उसने उसपर भी कई वार किये, जिसमें बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। 

खुद पहुंच थाने में किया आत्मसमर्पण 

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पुलिस थाने पहुंचा और हत्या करने की बात पुलिस को बताई। आरोपी को लेकर जब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो खून से लथपथ सोनू की लाश घर के कमरे में मिली। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं घायल बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पांचपावली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं आगे की जांच शुरू कर दी है।