logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Crime

Nagpur: मामलू बात पर अपराधी पर चाकु से हमला, तीन आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: बार में दोस्तों के साथ शराब पीने गए एक अपराधी के साथ हुई मामूली कहासनी के चलते तीन आरोपियों ने मिलकर अपराधी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया. हालांकि इस घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.यह घटना नागपुर के तहसील पुलिस थाना अंतर्गत गांधीबाग स्थित न्यू राज बार के सामने हुई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात अपराधियों के दो गुट शराब पीने के लिए गांधीबाग स्थित एक बार में गए थे. वेटर को आर्डर देते समय दोनों गुटों में गलतफहमी हो जाने के चलते आपस में विवाद हो गया था. बाद में इसी विवाद को लेकर अपराधियों के ये दोनों गुट सूत मार्केट स्थित न्यू राज बार के सामने सड़क पर एक दूसरे से भिड़ गए.

इस घटना में कुणाल आनंद राव झाड़े नामक अपराधी पर शाहबाज सलमान मिर्जा, अब्दुल मलिक और तौहीद मुश्ताक नामक आरोपियों ने चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस घटना की जानकारी कुणाल के मित्र ने पुलिस को दी थी.

हालांकि पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही ये तीनों आरोपी वहां से फरार हो गए थे.बाद में पुलिस ने घायल कुणाल को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया और  तीनों आरोपियों को भी ढूंढ कर गिरफ्तार कर लिया. आरोपी सहवाज मिर्जा सहित घायल कुणाल झाडे के खिलाफ कई आपराधिक मामले इससे पहले दर्ज होने की जानकारी है.