logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: कचरे के ढेर में मिली नवजात जिंदा बच्ची, इलाके में मचा हड़कंप; मेडिकल अस्पताल में चल रहा इलाज


नागपुर: नागपुर के धंतोली पुलिस थाना अंतर्गत दिल दहला देने वाली खबर सामने आई  है जहाँ गजानन नगर इलाके में एक नवजात बच्ची को कचरे के ढेर में फेंका हुआ पाया गया है। फिलहाल इस बच्ची को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां यह पूरी तरह से स्वस्थ बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 10 बजे एक स्थानीय महिला, जो घरेलू कामकाज करती है, रोज़ की तरह काम पर जा रही थी। तभी उसकी नजर गजानन इलाके के एक डंपिंग यार्ड पर पड़ी, जहाँ एक नवजात बच्ची बिना कपड़ों के लावारिस हालत में पड़ी थी। बच्ची की उम्र कुछ ही घंटों की बताई जा रही है।

महिला ने मानवता दिखाते हुए तुरंत बच्ची को उठाया, नहलाया, कपड़े पहनाए और तुरंत धंतोली पुलिस को सूचना दी। हालांकि घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद  धंतोली पुलिस मौके और पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। प्राथमिक जांच के दौरान ही डॉक्टरों ने इस बच्ची को पूरी तरह स्वस्थ बताया है। 

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस निर्दयी कृत्य को अंजाम किसने दिया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।