logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: होटल व्यवसायी से 10 लाख की हफ्ता वसूली, कुख्यात अपराधी रोशन मोहिते गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर शहर के जाने-माने होटल व्यवसायी मेहूल आडवाणी से 10 लाख रुपए की हफ्ता वसूली के लिए धमकाने वाले  कुख्यात अपराधी रोशन उर्फ गोट्या मोहिते को आखिरकार पुलिस ने ढूंढ कर गिरफ्तार कर लिया। हालाँकि इस मामले में शामिल उसके 2 अन्य साथि अभी भी  फरार है जिनकी भी पुलिस तलाश कर रही है। जमीन के विवाद के चलते ही अपराधी ने अपने साथियों के साथ मिलकर होटल व्यवसायी  से पैसों की मांग की थी। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेहूल आडवाणी ने इतवारी के गांधी पुतले के पास माहूरकर की जगह किराए पर लेकर 'आडवाणी ढाबा' खोला है। इस जगह को लेकर उनका जीतू लारोकर से विवाद चल रहा है। इसी विवाद में अपराधी रोशन मोहिते कूद पड़ा। उसने अपने साथियों के साथ मेहूल के पास जाकर खुद को जीतू का 'नंबरकारी' बताया और विवाद सुलझाने के लिए 30 लाख रुपए की मांग की।

आरोपी यहीं नहीं रुका, उसने मेहूल को गालियां देते हुए धमकी दी और 10 लाख रुपए हफ्ते के तौर पर देने को कहा। जब मेहूल ने पैसे देने से इनकार किया, तो रोशन ने उनके पिता  को भी फोन पर धमकी दी कि अगर 10 लाख रुपए नहीं दिए गए तो  वह उन्हे जान से मार देगा।

मेहूल की शिकायत पर तहसील पुलिस ने रोशन उर्फ गोट्या मोहिते और उसके तीन साथियों के खिलाफ हफ्ता वसूली और धमकी देने का मामला दर्ज किया था। पुलिस को गोट्या के चंद्रपुर में होने की गुप्त जानकारी मिली थी जिसके बाद पुलिस की टीम ने चंद्रपुर में जाकर उसे गिरफ्तार किया है।