logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: सेंधमारों की टोली लगी पुलिस के हाथ; 11 मामले हुए उजागर, 3 गिरफ्तार


नागपुर: शहर के अलग-अलग इलाकों में सूने घरों को निशाना बनाने वाली चोरों की एक टोली के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इनके पास से सोने और चांदी के गहनों समेत 1 लाख 99 हजार रुपये का माल बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए चोरों के नाम आरिफ बंगाली, तौसीफ उर्फ ​​घोड़ा आसिफ खान और अब्दुल इमरान वल्द अब्दुल अकिल हैं। आरिफ इस गिरोह का सरगना बताया जा रहा है।

पुलिस ने इन तीनों से 18 ग्राम सोने के गहने, 70 ग्राम चांदी और 18 विभिन्न प्रकार की धातु की वस्तुएं बरामद की हैं। इन चोरों ने कलमना, शांतिनगर, गिट्टीखदान, पारडी, यशोधरा नगर और मौदा क्षेत्रों में 11 घरों में चोरी की बात कबूल की है। कामठी रोड पर तुकाराम नगर निवासी डॉ. जितेश मेश्राम 29 मई को एक पारिवारिक कार्यक्रम के लिए नागभीड़ गए थे, तभी इस गिरोह ने उनके घर का ताला तोड़कर सोने और चांदी के गहनों सहित 1 लाख 28 हजार रुपये का सामान चुरा लिया था।

इस घटना की तकनीकी जांच के दौरान पुलिस ने डॉ. मेश्राम के घर के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में पुलिस को आपराधिक इतिहास वाले तौसीफ उर्फ ​​घोड़ा पर शक हुआ। पुलिस ने 12 जुलाई को तौसीफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अब्दुल इमरान का नाम बताया। अब्दुल ने आरिफ उर्फ ​​बंगाली का नाम लिया, लेकिन आरिफ फरार था। आखिरकार पुलिस ने आरिफ को भी गिरफ्तार कर शहर में हुई 11 चोरी की घटनाओं का खुलासा किया।