logo_banner
Breaking
  • ⁕ SAI का भव्य खेल संकुल गया वापस, मनपा वापस लेगी 90 एकड़ आवंटित भूमि; निजी संस्था 500 करोड़ खर्च कर विकसित करेगी सुविधाएं ⁕
  • ⁕ किसानों को बड़ी राहत, 24 से 27 सिंतबर के दरमियान विदर्भ में जमकर बरसेंगे बादल ⁕
  • ⁕ Buldhana: सूखे पर महायुति में विवाद! दिलीपकुमार सानंदा ने सरकार के रवैये पर उठाए सवाल, बोले- “अजितदादा होते तो कभी का घोषित हो गया होता” ⁕
  • ⁕ बुलढाणा में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक राहुल बोंद्रे ने भाजपा में जाने का किया ऐलान ⁕
  • ⁕ Nagpur: तेज रफ़्तार एसटी ने दोपहिया को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत ⁕
  • ⁕ श्वेता महल्ले और संजय गायकवाड़ के बीच जुबानी जंग तेज; भाजपा विधायक के बाप वाले जश्न पर शिवसेना नेता का पलटवार, कहा- समय पर बताऊंगा कौन है असली बाप? ⁕
  • ⁕ Nagpur: मल्टीलेयर साउंड सिस्टम, प्लाज्मा और प्रेशर मिड पर रोक; पुलिस आयुक्त की 60 दिन की अधिसूचना ⁕
  • ⁕ Nagpur: डांस क्लास जाने की बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दो बच्चों के सामने पति ने पत्नी के गले और पेट पर किए वार ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur: आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे पुलिसकर्मी पर किया हमला, हेड कांस्टेबल हुआ घायल


नागपुर: नागपुर के पारडी पुलिस थाना क्षेत्र के भांडेवाड़ी परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक चाकू लेकर खुलेआम घूमता नजर आया। हालांकि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को आरोपी को पकड़ने में भारी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि आरोपी और उसकी मां ने पुलिस के साथ जमकर झड़प की और हाथापाई पर उतर आए। इस हाथापाई मे एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल भी हुआ जिसे अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा। बाद मे इस  अपराधी को काबू में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अपने रिश्तेदार के साथ विवाद के बाद उस पर हमला करने की नीयत से चाकू निकाला था।

पारडी पुलिस थाने के भांडेवाडी परिसर में बीती रात यह घटना सामने आई। पकड़ा गया अपराधी किरण सडमाके बताया जा रहा है। दरअसल किरण के खिलाफ इससे पहले हत्या के प्रयास मारपीट जैसे पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह कुछ समय से अपने घर से दूर रह रहा था। दो दिन पहले ही वह परिसर में रहने आया था।

बताया जा रहा है कि परिवार में उसके ही किसी रिश्तेदार के साथ उसका झगड़ा हुआ जिसके चलते गाली गलौज के बाद वह चाकू लेकर उसे मारने के लिए सड़क दौड़ा। सड़क पर चाकू लेकर घूमते हुए लोगों ने उसे देख लिया और इस घटना की जानकारी पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी। नियंत्रण कक्ष से जानकारी मिलते ही पारडी पुलिस की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची और किरण को गिरफ्तार करने का प्रयास किया।

हालांकि इसी दौरान किरण की मां अनीता ने मिलकर पुलिस कर्मियों के साथ हूल हुजत की और जब पुलिस हेड कांस्टेबल शैलेश कुबंडकर उसे गिरफ्तार करने के लिए आगे बढ़े तो उन्होंने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया।

इस घटना के बाद हेड कांस्टेबल के कमर में गंभीर चोट आई और उसे तुरंत इलाज के लिए भवानी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। बाद में पुलिस ने आरोपी किरण को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ अवैध रूप से हथियार लेकर घूमने ,सरकारी काम मे बाधा निर्माण करने जैसे विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।