logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ हनी सिंह को महाराष्ट्र साइबर सेल ने चौथी बार भेजा समन, हो सकती है कानूनी कार्रवाई! ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: उपराजधानी में उज्बेकिस्तान की युवती कर रही थी देह व्यवसाय, दो दलाल सहित पांच गिरफ्तार


नागपुर: वर्धा रोड स्थित एक होटल में चल रहे देह व्यवसाय का पर्दाफाश करते हुए क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस छापामार कार्रवाई में तीन युवतियां भी मिली हैं।  खास बात इस धंधे में लिप्त मिली एक युवती उज्बेकिस्तान की बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सोनेगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग के दस्ते को गोपनीय जानकारी मिली थी कि कुछ लोग शहर में ऑनलाइन देह व्यवसाय करवा रहे हैं। इसी सूचना पर पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर पहले तस्दीक की और 3 युवतियों का सौदा  2 अलग -अलग दलालों से किया। जैसे ही दलालों ने बोगस ग्राहको को वर्धा रोड स्थित एक पॉश होटल में बुलाया वैसे ही पहले से ही ट्रैप लगाकर बैठी क्राइम ब्रांच की सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने छापामार कर इस कार्यवाही को अंजाम दिया। 

इस दौरान आरोपी बिलाल उर्फ बंटी अहमद सोराव और राजकुमार गडलेवार नामक आरोपी पुलिस के हाथ लगे। साथ ही होटल के दो अलग-अलग कमरों में 3 युवतियाँ भी मिली। दो युवतियों को दिल्ली से जबकि एक युवती को उज्बेकिस्तान से देह व्यवसाय के इस गोरखधंधे के लिए नागपुर बुलाया गया था। आरोपियों के खिलाफ सोनेगांव पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है जिसमें आगे की जांच जारी है।