logo_banner
Breaking
  • ⁕ किसानों के खेतों की मेड़ पर पहुंचे डिप्टी CM एकनाथ शिंदे, सोयाबीन फसल के नुकसान का लिया जायजा ⁕
  • ⁕ "भाजपा में जाने से पहले शिवसेना में शामिल होने वाले थे राहुल बोंद्रे", विधायक संजय गायकवाड़ का बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ सांसद बैजयंत पांडा बने महाराष्ट्र भाजपा के नए प्रभारी; कमलजीत सहरावत, अमित मालवीय और सदानंद शेट तानावडे सह-प्रभारी नियुक्त ⁕
  • ⁕ अकाल पर विजय वडेट्टीवार का महायुति सरकार पर हमला, बोले- ‘केंद्र की राह मत देखो, किसानों के लिए खोलो सरकारी खजाना’ ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सूखाग्रस्त इलाको का किया दौरा, कहा- 1972 से भी ज्यादा भयानक अकाल; किसानो को सीधी सहायता देने एक किया ऐलान ⁕
  • ⁕ राहुल बोंद्रे पर विधायक श्वेता महाले का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मेंटली डिस्टर्ब’ हैं; राहुल गांधी के फोन पर भी उठाए सवाल ⁕
  • ⁕ Nagpur: बच्चों के विवाद में खूनी झड़प, लोहे की रॉड से हमला; इलाज के दौरान युवक की मौत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: सीटीपीएस केबल चोरी मामले में बडे अधिकारी का नाम आया सामने, ऑडियो क्लिप से हुआ खुलासा ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: पिता की डांट से नाराज 12 साल का बच्चा घर से हुआ गायब, लकड़गंज पुलिस ने रेलवे स्टेशन परिसर से किया सुरक्षित रेस्क्यू ⁕
Nagpur

Nagpur: होटल की आड़ में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


नागपुर: क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने गुप्त जानकारी के आधार पर हुड़केश्वर पुलिस थाना अंतर्गत एक ओयो के होटल की आड़ में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को  गिरफ्तार किया  गया है उनके कब्जे से दो पीड़ित युवतियों को भी छुड़वाया गया है।

बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपी बाप बेटे हैं और उनका पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है। दोनों आरोपियों को आगे की कार्यवाही के लिए हुड़केश्वर पुलिस के हवाले किया गया है

क्राइम ब्रांच के सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम को गुप्त जानकारी मिली थी कि हुड़केश्वर पुलिस थाना अंतर्गत जयंती नगरी सात के पीछे दत्तधाम नगर बेसा रोड में ओयो के होटल ग्रीन गेस्ट हाउस में देह व्यवसाय करवाया जा रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने बोगस ग्राहक की मदद से पहले तस्दीक की और सूचना सही पाए जाने के बाद छापामार कार्रवाई की।

इस कार्रवाई के दौरान सचिन गंगाधर टुले और उसका बेटा प्रज्वल सचिन टूले को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से दो महिलाएं भी मिली हैं जिन्हें पैसों का लालच देकर  जिस्मफरोशी के इस धंधे को अंजाम दिया जा रहा था। बताया जा रहा है कि सचिन टुले पहले कुख्यात अपराधी संतोष आंबेकर का साथी था और कई अपराधी  मामलों में भी शामिल रहा है।

हालांकि अब अभी वह ओयो के होटल की आड़ में इस जिस्मफरोशी के धंधे को  चल रहा था पुलिस ने दोनों आरोपियों को महिलाओं सहित आगे की कार्रवाई के लिए हुड़केश्वर पुलिस के हवाले किया है ।