logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

तेरे अन्य पुरुषों से संबंध ऐसा कहते हुए नागपुर आरटीओ महिला अधिकारी पर कर रहा था अत्याचार,आरोपों पर जाँच शुरू


नागपुर: नागपुर के प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ( RTO ) रविंद्र भुयार पर गंभीर आरोप लाये लगे है.आरोप किसी और ने नहीं बल्कि भुयार के अधीन काम करने वाली आरटीओ निरीक्षक ने ही यह आरोप लगाये है.आरोप लैंगिक शोषण,विनयभंग और अत्याचार से जुड़े हुए है.महिला निरीक्षक की शिकायत के बाद मामला परिवहन आयुक्त कार्यालय की महिला शिकायत निवारण समिति के पास पहुंचा है जिस पर जाँच भी शुरू हो गई है.महिला निरीक्षक ने शिकयत का पत्र सीधे राज्य के परिवहन आयुक्त को लिखा है.जिसकी जानकारी सार्वजनिक होने के बाद हड़कंप मच गया है.परिवहन आयुक्त को लिखे गए पत्र में महिला कर्मी से आरोप लगाया है की रवींद्र भुयार लगभग एक वर्ष से उन्हें प्रताड़ित करते है.वो बेवजह उसे अपने कैबिन में बैठाकर रखते है.लज्जास्पद व्यंग करते है,शिकायतकर्ता महिला के अन्य पुरुषों संबंध होने की बात कहते हुए न केवल टिप्पणी करते है बल्कि उसकी कार्यक्षमता का प्रश्न उठाते है.इस पत्र में सबसे संगीन आरोप है की भुयार महिला निरीक्षक को लॉन्ग ड्राइव पर चलने की बात करते है निजी गाड़ी से घर छोड़ने का दबाव बनाते है.वो चाय के बहाने शिकायतकर्ता महिला कर्मी के घर बैठते है.महिला के मुताबिक जब वह इन सब का विरोध करने पर एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत करने की धमकी देते है.अपने पत्र में महिला निरीक्षक ने भुयार से खुद को और उसके परिवार को ख़तरा होने की भी बात कहीं है.
 
इस आरोपों पर आरटीओ रवींद्र भुयार का भी बयान सामने आया है.जिसमे उन्होंने आरोपों का खंडन किया है और इसे षड्यंत्र का हिस्सा बताया है.भुयार के मुताबिक महिला ने कई अन्य अधिकारियों पर ऐसे ही आरोप लगाए है.भुयार ने खुद इस मामले की जाँच की मांग की है ताकि जाँच के बाद हकीकत सामने आ सकें।