logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: मामूली विवाद में पड़ोसी की हत्या से सनसनी, पारडी पुलिस थाने के जय दुर्गा नगर की घटना


नागपुर: नागपुर के पारडी थाना क्षेत्र के जय दुर्गा नगर, भांडेवाड़ी में मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया जब एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर पड़ोसी की चाकू मारकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को  इस मामले मे गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

पारडी पुलिस थाने के भांडेवाडी जय दुर्गा नगर परिसर में देर रात हत्या की यह घटना हुई। मृतक की पहचान मोहन मिश्रा के रूप में हुई है। जबकि आरोपियों में अभिषेक कांबले, शेख फैजान फहीम शेख, चंद्रशेखर इंद्रमणि और राजकुमार इंद्रमणि का समावेश है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मोहन मिश्रा एक आरा मशीन में काम करता  था और उसे शराब पीने की भी लत थी। जबकि अभिषेक अपराधिक प्रवृत्ति का है और वह पुणे में एक निजी कंपनी में काम करता है। कुछ दिन पहले ही वह घर आया था।

बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी एक दूसरे के पड़ोस में रहते हैं और उनकी आपस में जान पहचान है। बीती रात तीनों ही दोस्त एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान अभिषेक ने उन्हें अभद्र गालियां दी जिसके चलते अभिषेक ने आहत हो कर अपने दोस्त फैजान के साथ मिलकर मोहन मिश्रा पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घटनास्थल के पास ही चंद्रशेखर राजकुमार इंद्रमणि और उसका पिता राजकुमार इंद्रमणि मौजूद थे जिन्होंने आरोपियों को मोहन मिश्रा की हत्या करने के लिइ उकसाया था लिहाजा इसस मामले में उन दोनों को भी पुलिस ने सह आरोपी बनाया है। 

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने परिसर वासियों की मदद से गंभीर रूप से घायल मोहन को इलाज के लिए अस्पताल में भी दाखिल करवाया परंतु जांच के दौरान ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।  हालांकि बाद में पुलिस ने चारों आरोपियों को ढूंढ कर गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।