logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: आरोपियों ने किया था गांजे का सेवन, अदालत ने पुलिस कस्टडी में भेजा


नागपुर: महल के झंडा चौक पर हुए हादसे में बड़ी जानकारी सामने आई थी। आरोपियों के किए मेडिकल के अनुसार, आरोपियों ने गांजा का नशा किया हुआ था। नशे के दौरान आरोपी से कार का नियंत्रण छूट गया। जिसके कारण यह हादसा हुआ। वहीं आज तीनो आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां सभी को पुलिस कस्टडी में भेज दिया। 

आरोपियों में से दो हिस्ट्रीशीटर 

इस मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों की पहचान सनी सुरेंद्र चव्हाण (37, कपालावस्ती, इमामवाड़ा), अंशुल विजय ढाले (24, जट्टारोडी) और आकाश नरेंद्र महेरुलिया (गवलीपुरा, कामठी) के रूप में हुई है। आरोपी सनी और अंशुल पुराने अपराधी है। दोनों के ऊपर नागपुर के विभिन्न थाने में मामले दर्ज हैं।जाँच के दौरान कार में कार चालक और कार में सवार उसके दो साथी नशे में थे, कार में शराब की बोतलें और मारिजुआना पाउडर मिला।

बच्चे की हालत गंभीर 

हादसे में महिला और उसका डेढ़ माह का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। बच्चे के सिर में चोट लगी है और सही स्थिति आज सिटी स्कैन के बाद पता चलेगी। महिला के पति ने बताया कि महिला के एक पैर और कमर की हड्डी टूट गयी है और शरीर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। इस हादसे में घायल बच्चे की उम्र महज 45 दिन है। बच्चे के माता-पिता बच्चे को टीका देने के लिए अस्पताल जा रहे थे। लेकिन, रास्ते में हादसा हो गया।