logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शहर से दुपहिया वाहन चोरी कर आरोपी एमपी में लगा रहे थे ठिकाने, 3 आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: लकड़गंज के जूनी मंगलवारी परिसर से बाइक चोरी करने वाला एक आरोपी नागपुर क्राइम ब्रांच के  यूनिट 4 के हाथ लगा था जिसे आगे की जांच के लिए  लकड़गंज पुलिस के हवाले किया गया था।जांच में लकड़गंज पुलिस ने उसके 2 और साथियों का पता लगा कर ग्रिफ्तार किया है। आरोपी नागपुर से वाहन चोरी करके मध्यप्रदेश में बिक्री कर रहे थे। पुलिस अब तक इन आरोपियों की निशानदेही पर 1 दर्जन वाहन जब्त कर चुकी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए आरोपियों में वाठोड़ा निवासी ऋषिकेश विशाल मेश्राम , समतानगर निवासी मनीष रामदयाल डोमड़े  और बिछवा, छिंदवाड़ा निवासी स्वप्निल देवेनसिंह रघुवंशी का समावेश है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 अगस्त की रात आरोपियों ने जूनी मंगलवारी निवासी नीलेश उमरेडकर की मोटरसाइकिल चोरी की थी। 

क्राइम ब्रांच की टीम ने गोपनीय जानकारी के आधार पर ऋषिकेश को गिरफ्तार किया था जिसे आगे की कार्रवाई के लिए लकड़गंज पुलिस के हवाले किया गया था उससे की गई पूछताछ में खुलासा हुआ कि ऋषिकेश ने मनीष के साथ मिलकर लकड़गंज थाना क्षेत्र से 4, इमामवाड़ा, पांचपावली, जरीपटका, सक्करदरा, नंदनवन, अजनी और हुड़केश्वर थाना क्षेत्र से 1-1 वाहन चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया था। इन सभी वाहनों को आरोपियों ने छिंदवाड़ा निवासी स्वप्निल को बेच दिया था। पुलिस ने चोरी का माल खरीदने के मामले में स्वप्निल को भी गिरफ्तार कर सभी वाहन जब्त कर लिए।