logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: जिले में चोरों के हौसले बुलंद, एटीएम को काट कर 10 लाख लेकर हुए फरार


नागपुर: जिले में चोरो के हौसले बुलंदी पर हैं। उनमें पुलिस की कोई खौफ नहीं रह गया है। मंगलवार को शहर में बड़ी वारदात हो गई। जहां चोरो ने सरे आम एटीएम को फोड़ते हुए 10 लाख रूपये लेकर फरार हो गए। सरे आम हुई इस घटना से जिले में हड़कंप मच गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जाँच शुरू कर दी है। 

सावनेर  शहर  के बाजार लाइन स्थित तेलीपुरा में भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम है। जहां ये एटीएम है वहीं एक निजी बैंक का भी एटीएम है। लेकिन इसके बाद यहां कोई सुरक्षा रक्षक नहीं था।  सुरक्षा के नाम पर केवल CCTV कैमरा लगा था। जिस रात एटीएम काटा गया उसी शाम करीब सात बजे साढ़े १२  लाख रुपये एटीएम में डाले गये थे। 

ऐसे में संदेह जताया जा रहा है कि चोरों ने एटीएम में नगद भरते देखा होगा और उसके बाद एटीएम से पैसे चुराने की प्लानिंग किये होंगे।  ये चोर इतने शातिर है कि गैस कटर से काट कर एटीएम से १० लाख ३६ हजार रुपए पर हाथ साफ कर कार से फरार हो गए। जब इस चोरी को अंजाम दिया जा रहा था तो एटीएम चोर गिरोह के अन्य आरोपी हाथ में तलवार लेकर लगी में घूम रहे थे। 

ये वारदात CCTV कैमरे में भी कैद हुई है।  वैसे जिस रात ये चोरी हुई है उसी रात सावनेर में २ और जगह पर चोरी हुई है।  अब इस मामले में पुलिस आगे की जाँच पड़ताल कर रही है।

देखें वीडियो: